---Advertisement---

Infinix का प्रीमियम 5G स्मार्टफ़ोन मार्केट में हुआ लॉन्च, बिना नेटवर्क भी इस फोन से कर पाएंगे कॉल!

Published On: July 11, 2025
Follow Us
Infinix

Infinix Hot 60 5G+ :आज दोपहर 12 बजे एक नया फोन लॉन्च कर रहा है, जिसका नाम है Infinix Hot 60 5G+। कंपनी ने पहले से ही बता दिया है कि इस फोन में क्या-क्या खूबियां होंगी। इसमें एक खास बटन है, जिसे दबाने पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अपने आप शुरू हो जाएगा। जो लोग गेम खेलते हैं, उनके लिए ये फोन बहुत अच्छा है। इसमें गेम 90 फ्रेम प्रति सेकेंड पर चलेंगे, जिससे गेम बिना रुके और बहुत आसानी से चलेगा।

इसमें AI Circle to Search फीचर भी है, जिससे आप स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल करके उसके बारे में जानकारी पा सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर पाएंगे! ये Ultra Link कनेक्टिविटी की वजह से मुमकिन होगा। तो दोपहर 12 बजे तैयार रहिए, ये फोन आपके लिए बहुत काम का हो सकता है!का हो सकता है!

विशेषताएँ

आने वाले स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक पेज बनाया गया है, जिससे पता चलता है कि फोन में क्या-क्या खूबियां होंगी। लॉन्च से पहले ही कुछ बातें पता चल गई हैं। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर होगा, जिससे यह तेज चलेगा और एक साथ कई काम कर पाएगा। इस प्रोसेसर का स्कोर 5 लाख से ज़्यादा है। यह फोन दो रंगों वाले डिज़ाइन में है और इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी है।

इसमें 12 जीबी तक रैम, हाइपर इंजन 5.0 लाइट गेमिंग टेक्नोलॉजी, एक्स बूस्ट एआई गेम मोड, एआई असिस्टेंट और 5 साल तक बिना रुके चलने का अनुभव मिलेगा। पानी और धूल से बचाने के लिए इस फोन को आईपी64 रेटिंग मिली है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले भी है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। अल्ट्रा लिंक कनेक्टिविटी फीचर सिर्फ इनफिनिक्स के फोन के बीच ही काम करेगा।

कीमत और उपलब्धता

कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है, लेकिन फोन के फीचर्स देखकर लगता है कि ये 15 हज़ार रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही एक बढ़िया ऑफर का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जो लोग ये फोन खरीदेंगे, उन्हें 2999 रुपये के Infinix Buds Lite (XE23) मुफ्त मिलेंगे। ये फोन तीन रंगों में मिलेगा: शेडो ब्लू, ग्रीन और ब्लैक।

Disclaimer:

यह जानकारी अलग-अलग खबरों और लीक से ली गई है. वीवो कंपनी जो बताएगी, उसमें कीमत और फीचर्स बदल सकते हैं. खरीदने से पहले, वीवो की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ठीक से देख लें.

Newstide

सरकारी योजनाओं से लेकर टेक और ऑटो तक - Raaj Singh की साफ़-सटीक रिपोर्टिंग ने उन्हें पत्रकारिता में एक खास मुकाम दिलाया है। उनकी लेखनी में सच्चाई और सरलता का अनोखा मेल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment