BSNL प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए 599 रुपये का प्लान लेकर आया है जिसमें हर दिन 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 SMS और 84 दिन की वैलिडिटी भी मिलेगी।
इसके अलावा BSNL नए यूजर्स के लिए 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा का ऑफर दे रही है, साथ ही 1999 रुपये में 600 GB डेटा वाला सालाना प्लान भी उपलब्ध है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए BSNL लगातार नए प्लान और ऑफर ला रहा है। हाल ही में कंपनी ने नए यूजर्स को जोड़ने के लिए 1 रुपये का ऑफर शुरू किया था जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा मिलता है।
इस ऑफर में डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 30 दिन की वैलिडिटी शामिल है। अब कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और अच्छा प्रीपेड प्लान पेश किया है जहां 599 रुपये में डेटा समेत कई फायदे मिल रहे हैं। आइए इस प्लान के बारे में ज्यादा जानते हैं…
BSNL का 599 रुपये वाला प्लान
दरअसल, BSNL ने अपने सोशल मीडिया पर इस प्लान की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि 599 रुपये के इस प्लान में यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है।
यह प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी है जहां रोज 3GB डेटा मिलता है। कंपनी रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दे रही है। इसके अलावा 3 महीने यानी 84 दिन की वैलिडिटी इसे और बेहतर बनाती है।
1 रुपये वाला ऑफर भी उपलब्ध
इसके अलावा BSNL का Freedom ऑफर नए यूजर्स के लिए है जहाँ मात्र 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा, 100 SMS और फ्री सिम मिलती है।
पुराने यूजर्स के लिए 1999 रुपये का प्लान है जिसमें 600 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।








