अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले और फीचर्स भी अच्छे मिलें, तो Poco का नया M7 Plus 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हाल ही में भारत में लॉन्च हुए इस फोन में कुछ नए और उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं।
Poco M7 Plus लॉन्च के मुख्य फीचर ये हैं:
- 7,000mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबा बैकअप देती है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, जिससे अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं।
- 6.9 इंच की FHD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ।
- Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है, जिससे स्मूद ओर बढ़िया परफॉर्मेंस मिलती है।
- 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए।
- Android 15 आधारित HyperOS 2.0 और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर।
- डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट के लिए IP64 रेटिंग।
Poco M7 Plus 6.9 इंच डिस्प्ले
इसमें 6.9 इंच की FHD+ स्क्रीन मिलती है, जिसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट है। इसका मतलब है कि आप वीडियो या गेम बिल्कुल स्मूद देख सकते हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 3 दिया गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 6GB और 8GB रैम के साथ पेश किया गया है। इसमें HyperOS 2.0 सॉफ्टवेयर है, जो Android 15 पर चलता है। रोज़मर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक, यह फोन आसानी से संभाल सकता है।
Poco M7 Plus 50MP कैमरा
Poco M7 Plus 5G में 50MP का मुख्य कैमरा और साथ में एक दूसरा कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8MP का है, जिससे सेल्फी लेना आसान है।
Poco M7 Plus 7000mAh बैटरी
इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। सामान्य इस्तेमाल में एक बार चार्ज करने के बाद आपको पूरे दिन चार्जर की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
कीमत
इस फोन की शुरुआती कीमत ₹13,999 है और यह Flipkart पर उपलब्ध है।








